Advertisement

लालकुआँ: हल्दूचौड़ में 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
लालकुआँ। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हल्दूचौड़ के बच्चीधर्मा गांव में बुधवार शाम एक 17 वर्षीय किशोरी ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार बच्चीधर्मा निवासी हेम पांडे की 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसने कमरे में पंखे से चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उसकी मां हंसी पांडे सब्जी लेने बाजार गई हुई थीं। घर लौटने पर घटना का पता चला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर कोतवाल ब्रजमोहन राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।
पुलिस के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *