समाचार सारांश टीम नेटवर्क बहादराबाद हरिद्वार

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद, पुलिस ने आरोपी को भी किया गिरफ्तार

बीते रोज पुलिस टीम द्वारा दौराने चैकिंग लोहे का पुल नहर पटरी से पीपल चौक की तरफ आ रहे एक संदिग्ध दोपहिया वाहन को रोक कर चालक से पूछताछ की गई तो पकड़े गए व्यक्ति द्वारा बताया कि उसने ये बाईक दीप पब्लिक स्कूल के बाहर से उठायी है। आज वह चुराई गई इस बाइक को बेचने के लिए जा रहा था।

बरामद की गई मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट पर काफी कीचड लगा था जिसे साफ किया तो बाईक पर UK08AR 4909 नंबर प्लेट लगी है, उक्त मोटर साईकिल चोरी होने के सम्बन्ध में थाना बहादराबाद पर मु0अ0स0 184/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। आरोपी को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।

नाम पता आरोपी-
विकास उर्फ टैटू पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम सडोली थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार उम्र-22 वर्ष

बरामदगी-
मोटर साईकिल

पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 विकास रावत (प्रभारी चौकी बाजार)
  2. हे0कानि. नरविन्दर सिंह
  3. कानि. पंकज बिष्ट
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *