Advertisement

(समाचार सारांश टीम नेटवर्क हरिद्वार)महिला एवं बाल अपराधों के प्रति हरिद्वार पुलिस की करवाई लगातार जारी

नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी को भगवानपुर पुलिस ने धर दबोचा

वादी निवासी क्षेत्र भगवानपुर द्वारा दिनांक 18 जून को कोतवाली भगवानपुर में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ आरोपी अब्दुल रहीम उर्फ छोटा उर्फ छोटू पुत्र तहसीन निवासी ग्राम हलजौरा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार द्वारा दुष्कर्म किया गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली भगवानपुर में मु0अ0सं0 251/2026 धारा 61(1) बीएनएस एवं 3(क)/4(2) पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश जारी किए गए।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी भगवानपुर एवं प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 19/06/2026 को आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पकड़ेगए आरोपों की पहचाननाम पता आरोपित
अब्दुल रहीम उर्फ छोटा उर्फ छोटूपुत्र तहसीन निवासी ग्राम हलजौरा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया है।।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *