Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क


दहेज हत्या के आरोप में मृतका के पति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऋषिकेश। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दर्शाते हुए दून पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

दिनांक 18 नवंबर 2025 को ऋषिकेश निवासी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। मृतका के पिता ने 19 नवंबर को कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को उसके पति सुमित जाटव और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हुई। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 522/2025 धारा 80(2) बीएनएस के अंतर्गत तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं स्थानीय मुखबिर तंत्र की मदद से लगातार दबिशें दीं। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था, लेकिन पुलिस के अथक प्रयासों के बाद 23 नवंबर 2025 को उसे पुराना रेलवे स्टेशन मंदिर के पास स्थित खाली मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त

  • सुमित जाटव पुत्र विनोद जाटव
    निवासी — निकट मॉर्डन स्कूल, जाटव बस्ती, रेलवे रोड, थाना ऋषिकेश, देहरादून

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 निखिलेश बिष्ट
  2. का0 रूपेश कुमार

दून पुलिस ने आश्वस्त किया है कि महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।


By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *