Advertisement


घनसाली में वाहन दुर्घटना, SDRF ने घायल व्यक्ति को रात में किया सुरक्षित रेस्क्यू

घनसाली (टिहरी)। शुक्रवार देर रात पिलखी–बनजोरी मार्ग के निकट एक इको कार लगभग 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही SDRF टीम तत्काल मौके पर पहुँची और अत्यंत जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया।

टीम ने वाहन में फँसे धर्मानंद सेमवाल (55 वर्ष), निवासी ग्राम जमोलना, टिहरी गढ़वाल को गंभीर घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।

SDRF की त्वरित कार्रवाई से घायल की जान बचाई जा सकी।


By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *