Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क

बाइक से पटाखे जैसी आवाज़ निकालना युवक को पड़ा भारी

ज्वालापुर पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल का साइलेंसर जब्त किया

शनिवार को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस द्वारा सीतापुर फाटक क्षेत्र में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार द्वारा सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए साइलेंसर से बार-बार पटाखे जैसी तेज़ ध्वनि उत्पन्न की जा रही थी, जिससे आस-पास मौजूद आमजन को अत्यधिक परेशानी हो रही थी।

ज्वालापुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुलेट मोटरसाइकिल को मौके पर ही कब्जे में लिया। मोटरसाइकिल का संशोधित साइलेंसर निकालकर जब्त किया गया तथा युवक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में चालान की कार्रवाई की गई है। हरिद्वार न्यूज़

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *