ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

नाबालिग से दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार

रामगनर। रामनगर पुलिस ने

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो वायरल करने के सनसनीखेज मामले में कार्रवाई कर प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी फरमान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी तक इस मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कोतवाल सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले रामनगर क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने इस प्रकरण में चार आरोपियों के खिलाफपॉक्सो अधिनियम और अन्य गंभीर धाराओं

में मुकदमा दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। वहीं शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी फरमान और उसके दो

साथियों जीशान और शोएब तीनों निवासी रामनगर के ग्राम चिलकिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी. आखिरकार शनिवार को उन्हें मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कोतवाल ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *