Advertisement


लालकुआं:

75वीं वर्षगांठ पर ऐतिहासिक अधिवेशन की तैयारी पूरी — दुग्ध संघ देगा दुग्ध उत्पादकों को नई दिशा

नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का 75वां वार्षिक सामान्य निकाय अधिवेशन आगामी 11 अक्टूबर को हल्द्वानी स्थित संकल्प बैंक्विट हॉल, कालाढूंगी रोड में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि यह अधिवेशन संघ के इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय होगा, क्योंकि संघ इस वर्ष अपनी डायमंड जुबली (75वां वर्ष) मना रहा है। इस विशेष अवसर पर जिलेभर की सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्ष बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

अध्यक्ष बोरा ने कहा कि अधिवेशन में संघ की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आगामी योजनाओं में ग्राम स्तर पर दूध संग्रह केंद्रों की संख्या बढ़ाना, समितियों को आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करना तथा दुग्ध उत्पादन और विपणन तंत्र को और अधिक सशक्त बनाना शामिल है।

उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है। उन्होंने सभी दुग्ध समितियों के अध्यक्षों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अधिवेशन को सफल बनाने की अपील की।

श्री बोरा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह अधिवेशन दुग्ध क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करेगा और किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा।

इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, वित्त प्रभारी उमेश पठालनी, प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी सहित संघ के अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *