बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मेरठ नेशनल हाईवे पर चलती कार में तीन लोगों ने एक नाबालिग युवती से गैंगरेप किया। उसकी सहेली ने इसका विरोध करते हुए आरोपियों को थप्पड़ मारा, तो उन्होंने उसको उन्होंने कार से लात मारकर नीचे फेंक दिया। पीछे से आ मैंने रहे अज्ञात वाहन ने उसको कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

इसके बाद जानी पुलिस ने सड़क पर पड़े युवती के शव को हादसा माना और उसको मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक युवती की पहचान करने की कोई कोशिश नहीं की। मृतक युवती बिहार की रहने वाली थी। वह गौतमबुद्ध नगर के सुर. जपुर क्षेत्र में रहती थी और वहीं के एक होटल में काम करती थी। जिस नाबालिग युवती के साथ गैंगरेप हुआ, उसने खुर्जा में कार से कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पीड़िता ने

तीन हैवान नोचते रहे शरीर, एक लड़की को गाड़ी से फेंका

आरोपियों के खिलाफ पुलिस को सूचना दी। पीड़िता प्रतापगढ़ जिले के चिलविला की निवासी है। पीड़िता भी गौतमबुद्ध नगर के सुरजपुर क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 6 मई को उसके परिचित अमित नामक युवक ने उसे नौकरी दिलाने की बात कही। साथ ही कहा कि वो भी उसके साथ जाएगा। अमित ने नाबालिग युवती को जो जगह बताई थी, वहां वो अपनी सहेली के साथ पहुंची। अमित ने दोनों को कार में बैठा लिया। अमित के साथ उसका दोस्त संदीप भी था। इसके बाद देर रात अमित ने अपने एक और साथी को भी कार में साथ ले लिया। पीड़िता ने बताया कि कार में आरोपियों ने उन्हें जबरदस्ती शराब पिलाई, मारपीट की और उसके साथ गैंगरेप किया। उसकी सहेली के विरोध करने पर आरोपियों ने लातमार उसे कार से नीचे फेंक दिया। पीड़िता ने बताया कि वो खुर्जा में किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर भाग निकली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ खुर्जा कोतवाली में अपहरण, हत्या और गैंगरेप की धारा में मामला दर्ज किया गया है। मृतक युवती का पोस्टमार्टम कराया गया। उसके चेहरे, माथे हाथ, पैर पर चोटों के 12 निशान मिले हैं।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *