Advertisement

केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंची तेलंगाना की नाबालिग बालिका को एएचटीयू कोटद्वार ने मिलाया परिजनों से।

“ऑपरेशन मिलाप ” के तहत एएचटीयू कोटद्वार द्वारा 4 माह से गुम हुई बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द।

पुलिस मुख्यालय स्तर द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश एवं पुनर्वास हेतु दिनांक 15-02-2025 से 01 माह का “ऑपरेशन मिलाप” चलाया जा रहा है। “ऑपरेशन मिलाप” को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं एएचटीयू प्रभारी को जनपद के गुमशुदाओं के साथ साथ अन्य गुम हुए व्यक्तियों की तलाश करते हुए सकुशल परिजनों के सुपुर्द करने के लिए निर्देशित किया गया है।
जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार/नोडल अधिकारी ऑपरेशन मिलाप श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरूषों की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 09.02.25 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम कोटद्वार को कोतवाली श्रीनगर पुलिस के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बालिका दिनांक 08.02.2025 को रात्रि के समय कोतवाली श्रीनगर में आयी तथा नाबालिग के द्वारा बताया गया कि मैं अपने घर से अकेले श्री केदारनाथ मंदिर उत्तराखण्ड घूमने आयी थी लेकिन मुझे यहां आकर पता चला कि वर्तमान समय मे श्री केदारनाथ धाम के कपाट बन्द है। में यहां अकेले आयी हूं और किसी को भी नहीं जानती हूँ। पुलिस टीम द्वारा बाल कल्याण अधिकारी की उपस्थित में नाबालिग से पूछताछ की गयी जिसमें बालिका द्वारा अपना नाम शीतल (काल्पनिक नाम) उम्र 16 वर्ष निवासी-मन्नुर थाना-गुडैतनूर, तेलंगाना बताया गया। नाबालिग बालिका को सुरक्षा की दृष्टि से सीडब्ल्यूसी पौडी के सुपुर्द किया जहां से नाबालिग को कोटद्वार राजकीय सम्प्रेक्षण गृह सिम्बलचौड कोटद्वार में रखा गया। नाबालिग बालिका के बारे में एएचटीयू टीम द्वारा तेलगाना पुलिस से सम्पर्क किया गया तो जानकारी हुई कि नाबालिग पोक्सो केस में पीड़िता हैं,और इसके माता-पिता जीवित हैं। इसके पिता से फोन पर वर्तालाप की गई व उनकी बेटी के बारे में सूचित करते हुए उन्हें एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार आने हेतु कहा गया। दिनांक 17.02.2025 को नाबालिक बालिका के पिता व मामा एएचटीयू कार्यालय कोटद्वार पहुंचे उनके द्वारा बताया गया कि यह चार पांच महीने पहले घर में बिना किसी को बताये अचानक कहीं चली गयी जिसे हमारे द्वारा काफी तलाश किया जा रहा था और इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में भी कराई गयी थी। पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार , प्रभारी एएचटीयू, सीडब्ल्यूसी सदस्य के समक्ष नाबालिग व उसके परिजनों की काउन्सिलिंग नाबालिग को सकुशल परिजनों (पिता, मामा) के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा जनपद पौड़ी पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

पुलिस टीम

  1. महिला उपनिरीक्षक श्रीमती सुमनलता
  2. महिला आरक्षी श्रीमती विद्या मेहता
  3. आरक्षी श्री मुकेश डोबरियाल
  4. आरक्षी श्री सत्येंद्र लखेड़ा

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *