समाचार सारांश टीम नेटवर्क-: अज्ञात कारणों के चलते एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के शव विच्छेदन गृह भेज दिया है
शुक्रवार को देहरादून जनपद के विकासनगर में बरोटीवाला में एक परचून की दुकान में एक व्यक्ति द्वारा पंखे से लटक कर आत्महत्या करने की खबर मिलने पर विकास नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर एक व्यक्ति दिनेश पुत्र किशन दास उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम दोयरा थाना कालसी हाल किराएदार बरोटिवाला, जो परचून की दुकान चलाता था तथा ठेकेदारी का भी काम करता था, के द्वारा अपनी दुकान का शटर डाउन कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। घटना के संबंध में आसपास के लोगों को पता चलने पर उसके परिजन व आसपास वाले उसे लेकर सरकारी अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। देहरादून न्यूज़

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *