(समाचार सारांश टीम नेटवर्क)
और गाय की बछिया बनी हत्या का कारण डंडे से पीट कर हत्या करने वाले कलयुगी भाई को पौड़ी पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में पौड़ी पुलिस एक्शन मोड में ।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

बीते रोज 7 नवंबर सायं को थाना यमकेश्वर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पंचूर में दो भाइयों का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो रहा है। इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष यमकेश्वर पुलिस टीम के साथ ग्राम पंचूर में स्थित श्रीमती प्रभा देवी के घर पर पहुँचे, जहाँ पर जांच पड़ताल करने पर पता चला कि प्रभा देवी के दो पुत्रों का गाय की बछिया को लेकर आपस में विवाद हो गया था जिसमें प्रभा देवी के बड़े पुत्र रविन्द्र मोहन के द्वारा बाँस के डण्डे से पीट-पीट कर राकेश मोहन को जान से मार दिया है। घटनास्थल पर पहुंची थाना यमकेश्वर पुलिस टीम द्वारा मृतक का पंचायतनामा भरकर साक्ष्यों का संकलन किया गया साथ ही घर के पास छुपे हुए अभियुक्त रविन्द्र मोहन को तुरंत पुलिस हिरासत में लिया गया जिसे आज माननीय न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में थाना य़मकेश्वर पर मु0अ0सं0- 01/2024, धारा-103(1) बी0एन0एस0 बनाम रविन्द्र मोहन पंजीकृत किया गया है।

नाम-पता मृतक
1.राकेश मोहन (उम्र 42 वर्ष) पुत्र मानवेन्द्र सिंह, निवासी- पंचूर यमकेश्वर, पौडी गढवाल

घटनास्थल
ग्राम पंचूर थाना यमकेश्वर जनपद पौडी गढवाल।

नाम पता अभियुक्त

  1. रविन्द्र मोहन (उम्र 46 वर्ष) पुत्र मानवेन्द्र सिंह, निवासी- पंचूर ,यमकेश्वर पौडी गढवाल
    पंजीकृत अभियोग
  2. मु0अ0सं0- 01/2024, धारा- 103(1) बी0एन0एस0 बनाम रविन्द्र मोहन।
    मां के द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने की कार्रवाई

हत्या का कारण
दोनों भाईयों के बीच गाय की बछिया को लेकर आपस में विवाद हुआ जिसमें अभियुक्त द्वारा मृतक को बाँस के डंण्डे से सर में वार कर हत्या की गई।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *