Advertisement

पंतनगर किसान मेले में विष्वविद्यालय के बीजों की बिक्री जारी
पंतनगर विश्वविद्यालय में चल रहे किसान मेले में आज तीसरे दिन भी किसानों द्वारा विभिन्न फसलों के बीजों की खरीद जारी रही। किसानों द्वारा मेले में विष्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केन्द्र, प्रजनक बीज उत्पादन केन्द्र, विष्वविद्यालय फार्म तथा एटिक स्टालों से प्रथम से तृतीय दिवस के दोपहर तक लगभग 1 करोड़ 15 लाख रूपये के विभिन्न रबी फसलों के बीजों की खरीद की गयी। इसके अतिरिक्त औषधीय एवं संगंध पौध अनुसंधान केन्द्र, आदर्श पुष्प वाटिका, सब्जी अनुसंधान केन्द्र, उद्यान अनुसंधान केन्द्र तथा कृषि वानिकी अनुसंधान केन्द्र के स्टालों से लगभग 5 लाख 60 हजार रूपये के बीज व पौधों की बिक्री की गई। साथ ही एटिक व प्रकाशन निदेशालय के स्टालों से लगभग 61 हजार रूपये के प्रकाषनों की बिक्री की गई।
किसानों द्वारा आज भी विष्वविद्यालय के शोध केन्द्रों का भ्रणम जारी रहा, जिसके अंतर्गत विष्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा शोध तकनीकों के बारे में किसानों को जानकारी दी गयी

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *