सितारगंज -: उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम ही नहीं दे रहे हैं बीती रात्रि हुए एक सड़क हादसे में एक बैंक प्रबंधक की मौत हो गई है इस घटना से परिवार में कोयला मचा हुआ है बताया जाता है कि खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर रात बघौरा के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक की मौत हो गई ।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। वहीं मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। ग्राम दियूरी खटीमा निवासी 34 वर्षीय संतोष भट्ट पुत्र मनोहर भट्ट हाल निवासी हल्द्वानी शनिवार देर रात बुलेट मोटरसाइकिल से आ रहे थे। खटीमा हाईवे पर बघौरा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बुलेट में जोरदार टक्कर मार दी।

इस हादसे में बाइक सवार संतोष भट्ट की गर्दन धड़ से अलग हो गई। बुलेट बाइक और कार के भी परखचे उड़ गए। सितारगंज कोतवाली के एसआई कैलाश देव ने बताया कि संतोष भट्ट बरेली में पीएनबी में प्रबंधक थे। उनके तीन बच्चे हैं। उन्होंने हल्द्वानी में मकान बनाया है। परिवार इन दिनों हल्द्वानी में ही रहता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की छुट्टी के कारण वह शनिवार रात हल्द्वानी आ रहे थे।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *