Advertisement

उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं पर्वतीय क्षेत्र में हो रही इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही है गुरुवार को भी कोटद्वार में भी एक बड़ी दुर्घटना हुई है जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है
पौड़ी जनपद के चौबट्टाखाल तहसील के पोखड़ा ब्लाक क्षेत्रांतर्गत संगलाकोटी – जयखाल मोटर मार्ग पर एक अल्टो कार के खाई में गिरने से उसमें सवार कोऑपरेटिव सचिव समेत एक ही गांव के दो लोगों की मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया। दुर्घटना के बाद से मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।

राजस्व उप निरीक्षक पिंगलापाखा संध्या रावत के अनुसार कोऑपरेटिव सचिव धीरज सिंह (54) पुत्र बलवंत सिंह, ग्राम मरड़ा लगा अंधखिल संगलाकोटी से अल्टो कार से अपने गांव लौट रहे थे। कार में उनके साथ उन्हीं के गांव के मेहरबान सिंह (52) पुत्र रघुवीर सिंह भी सवार थे।

गांव से लगभग दो सौ मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दोनों कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शवों को खाई से बाहर निकलवाया। मृतक धीरज सिंह पोखड़ा ब्लाक के साधन सहकारी समिति देवराड़ी देवी में सचिव थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *