Uttarakhand city news नेस्ले इंडिया और अगस्त इंटरनेशनल फाउंडेशन ने उत्तराखंड में ’’प्रोजेक्ट जिज्ञासा’’ की शुरुआत की है। जिसके तहत राज्य के सात स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाओं और पुस्तकालयों की स्थापना की गईं। जिसमे जीजीआईसी सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर, जीजीआई बाजपुर, जीजीआईसी किच्छा, पुलिस मॉडम स्कूल रूद्रपुर के साथ ही नैनीताल जनपद के जीएचएसएस लालकुआं, जीजीयूपीएस लालकुआं व जीआईसी भवाली में विज्ञान प्रयोगशालाओं व पुस्तकालयों की स्थापना की गई।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

उधम सिंह नगर न्यूज़
प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने कहा शिक्षा किसी भी मजबूत और प्रगतिशील समाज की नींव है। जब हम बच्चों को प्रयोगों के जरिए सीखने में मदद करते हैं और उनकी पढ़ने की आदत को सुधारते हैं, तो वे भविष्य में बेहतर शिक्षा प्राप्त कर पाते हैं, जिसका समाज पर सकारात्मक असर पड़ेगा। उत्तराखंड में प्रोजेक्ट जिज्ञासा के लॉन्च का हिस्सा बनकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मुझे विश्वास है कि इससे विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और जमीनी स्तर पर नए अवसरों के रास्ते खुलेंगे।
डायरेक्टर, कॉरपोरेट अफेयर्स और स्नेबिलिटी नेस्ले इंडिया संजय खजुरिया ने कहा, बच्चों में जिज्ञासा और जागरूकता बेहद जरूरी है। हम मानते हैं कि विज्ञान प्रयोगशालाएं बच्चों को प्रयोगों के जरिए कठिन कॉन्सेप्ट् आसानी से समझने में मदद करती हैं, जबकि लाइब्रेरी उन्हें ज्ञान और पढ़ने की प्रेरणा देकर उनकी कल्पनाओं को पंख देती है। हमें भरोसा है कि प्रोजेक्ट जिज्ञासा स्टूडेंट्स के सीखने के दायरे को बढ़ाएगा और उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करेगा। नेस्ले इंडिया ने अगस्त इंटरनेशनल फाउंडेशन के साथ मिलकर उत्तराखंड के सात स्कूलों में प्रोजेक्ट जिज्ञासा की शुरुआत की है। इस परियोजना के तहत, नेस्ले इंडिया ने इन स्कूलों में विज्ञान प्रयोगशालाएं और पुस्तकालय स्थापित किए हैं। प्रोजेक्ट जिज्ञासा 2022 में शुरू किए गए नेस्ले के हेल्दी किड्स कार्यक्रम का हिस्सा है। इसका उद्देश्य बच्चों को प्रयोगों के जरिए विज्ञान सिखाना और उनमें पढ़ने की आदत विकसित करना है। उन्होने बताया कि 2022 में हरियाणा के समालखा के दो स्कूलों में प्रोजेक्ट जिज्ञासा का पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ था। धीरे-धीरे यह प्रोजेक्ट बढ़ा और अब गोवा, हरियाणा, और हिमाचल प्रदेश के 20 स्कूलों के बच्चों के विकास में अहम योगदान दे रहा है।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *