उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं ताजी घटना सुबह तड़के देहरादून कालसी क्षेत्रान्तर्गत लालढांग के पास की है जहां एक ट्रक खाई में दुर्घटनाग्रस्त, हो गया घटना से पहले ही वाहन चालक ने वहां से चलांग लगा दी घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर वाहन चालक को खाई से निकला।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

शुक्रवार को प्रातः 03:20 बजे पुलिस थाना कालसी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि कोटि रोड पर खादर के पास एक ट्रक (UK16 CA 2438) खाई में गिर गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू के उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पहुंचकर ज्ञात हुआ कि ट्रक में एक ही व्यक्ति सवार था, जिसने खाई में गिरने से पहले ही ट्रक से छलांग लगा दी थी जोकि सुरक्षित है। एसडीआरएफ ने अस्पताल पहुंचाया। देहरादून न्यूज़

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *