Advertisement

हल्द्वानी (समाचार सारांश टीम) पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी आंदोलन को लेकर मुखर हो गए हैं जिसको लेकर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की नैनीताल जिला इकाई ने आक्रोश रैली, निकाल कर अपना विरोध प्रदर्शित किया इस दौरान उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन नैनीताल इकाई ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अपने साथियो के साथ रैली में भाग लिया।
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने कहा है कि उनकी
एक ही मॉग एक ही नारा-
पुरानी पेंशन बहाल हो का नारा है।
इसको लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल के सदस्य शिक्षकों द्वारा भी पुरानी पेंशन बहाली/आक्रोश रैली में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन का संकल्प है कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक संघर्ष अनवरत जारी रहेगा |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *