बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ तेज, आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ (MURASU) लगातार तीव्र हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके 2 नवंबर 2026 की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।
https://x.com/Indiametdept/status/2116832900444533001/video/1
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तूफान 2 नवंबर की आधी रात से 3 नवंबर की सुबह के शुरुआती घंटों के बीच दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट पर नेल्लोर और नरसापुर के बीच दस्तक दे सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है, जबकि झोंकों के साथ इसकी गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए मौसम संबंधी चेतावनियों और ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। लोगों को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।