Advertisement

त्योहारी सीजन में- मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी विशेष ट्रेन
आगामी पर्वों के मद्देनजर रेल यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच द्वि-साप्ताहिक आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन कुल 18 फेरों में संचालित होगी। ट्रेन का संचालन गोरखपुर के रास्ते किया जाएगा।
रेल प्रशासन के अनुसार 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को योग नगरी ऋषिकेश से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती होते हुए अगले दिन सुबह 5:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद सीवान, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए सुबह 11:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
वापसी में 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश विशेष ट्रेन दो अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से दोपहर 1:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, सीवान होते हुए रात 8:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और हरिद्वार होते हुए अगले दिन सुबह 11:15 बजे योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
18 कोच होंगे
विशेष ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, शयनयान श्रेणी के नौ, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार तथा एसएलआर के दो कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि त्योहारी यात्रा के दौरान आरक्षित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *