Advertisement

गणेशपुर में युवक ने गर्दन पर चाकू से किया वार, पुलिस ने समय रहते अस्पताल पहुंचाया

रुड़की। गणेश चतुर्थी के दिन सोमवार को गणेशपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को घायल कर लिया। दिनदहाड़े हुई घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने स्वयं ही चाकू से अपनी गर्दन पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की हालत गंभीर देखते हुए पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना उसे तत्काल अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
गंगनहर कोतवाली के एसएसआई दीप कुमार और कांस्टेबल प्रभाकर थपलियाल ने घायल युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। प्रारंभिक जांच में गर्दन की सांस की नली और नस कटने की बात सामने नहीं आई। हालांकि युवक की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे निगरानी में रखा।
बताया गया कि युवक काफी हरकत कर रहा था, जिसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे एम्स रेफर कर दिया।
फिलहाल युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ ही घटना के कारणों की जांच कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *