Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क

चंपावत में युवाओं के लिए अवसर: 25 अगस्त को देवीधुरा में लगेगा रोजगार मेला, 700 पदों पर सीधी भर्ती

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, देवीधुरा में आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार मेला

(समाचार सारांश टीम नेटवर्क चंपावत) मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कौशल विकास एवं रोजगार को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के तहत तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जिला सेवायोजन विभाग, चंपावत द्वारा 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के पंत ने बताया कि यह रोजगार मेला राजकीय इण्टर कालेज, देवीधुरा में आयोजित होगा, जिसमें टाटा मोटर्स और क्वैस ग्रुप जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे।
मेले में विभिन्न पदों पर लगभग 700 रिक्तियों के सापेक्ष बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन लिखित एवं साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

इस मेले में 12वीं, आईटीआई, स्नातक तथा परास्नातक योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 23 वर्ष तथा निर्धारित वेतनमान 16,250 रुपये प्रति माह रखा गया है।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियों, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 10:00 बजे राजकीय इण्टर कालेज, देवीधुरा में उपस्थित होंगे।

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 05965-297303, 9759036349 या 9411348111 पर संपर्क किया जा सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *