हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने नवनियुक्त अनुसूचित विभाग अध्यक्ष शंकर कोहली का किया स्वागत
हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने अपने आवास पर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष, शंकर कोहली का उनके साथियों सहित आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर शंकर कोहली एवं उनके साथ आए कांग्रेसजनों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों, अनुसूचित विभाग को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक सार्थक संवाद एवं चर्चा हुई।
विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस संगठन सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक न्याय के लिए मजबूती से आवाज उठाता रहा है। अनुसूचित विभाग की संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका है और इसके माध्यम से समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं को मजबूती से सामने लाने तथा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष शंकर कोहली को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित विभाग को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आपसी संवाद, समन्वय और जनसेवा की भावना ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
इस दौरान श्री शंकर कोहली जी के साथ उनके साथी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
