Advertisement

ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर 10 जुलाई को जनपद के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया

/पौड़ी/09

बागेश्वर देहरादून नैनीताल पौड़ी गढ़वाल


भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 10 जुलाई को जनपद पौड़ी गढ़वाल में भारी वर्षा एवं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। शुक्रवार, 10 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी विद्यालय बंद रहेंगे। इसके साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि संभावित भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा नदी-नालों और गदेरों में जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए

एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपदवासियों से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों एवं गदेरों के समीप न जाएं तथा प्रशासन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *