Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है पर्वती क्षेत्र में इसका व्यापक असर हुआ है लगातार पत्थर गिरने से कई राजमार्ग भी बाधित हुए हैं जबकि इन राजमार्गों को खोलने के प्रयास लगातार जारी है इन सब के बीच टिहरी गढ़वाल में भी पत्थर गिरने से भी इसका असर पड़ा है आ रही खबरों के अनुसार टिहरी–उत्तरकाशी बॉर्डर पर नगुण के पास लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं, जिसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध है।

मौके पर जेसीबी ऑपरेटर एवं संबंधित विभाग की टीम मौजूद है, लेकिन लगातार पत्थर गिरने तथा तेज बारिश के कारण मार्ग खोलने का कार्य सुरक्षित रूप से प्रारंभ नहीं किया जा पा रहा है।

बारिश एवं पत्थर गिरना बंद होते ही मार्ग खोलने का कार्य तत्काल शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *