Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क पौड़ी गढ़वाल-: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है पकड़े गया आरोपी की पहचान
देवराज नेगी निवासी- रथुवाढाब रिखणीखाल उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है आरोपी ने बहला फुसला कर नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था जिसे पुलिस ने कोटद्वार से गिरफ्तार किया है ।

29.जून को रिखणीखाल निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना रिखणीखाल में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ देवराज नाम के युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया गया है। जिस संबंध में थाना रिखणीखाल पर दिनांक 29.06.2026 को मु0अ0सं0–06/2026, धारा- 64(1) बीएनएस तथा 5(J) II/6 पोक्सो अधिनियम बनाम देवराज पंजीकृत किया गया।

नाबालिग से दुष्कर्म करने संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा महिलाओं संबंधी अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। निर्गत निर्देशों के क्रम में उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान नियमानुसार दर्ज किए गए तथा घटनाक्रम से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों, पीड़िता के कथनों, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता से दुष्कर्म करने में नामजद अभियुक्त देवराज नेगी, निवासी- रथुवाढाब रिखणीखाल की संलिप्तता की पुष्टि हुई। जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त देवराज नेगी को बीते रोज मंगलवार को हनुमान चौक शिवपुर कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *