Advertisement

वन महोत्सव सप्ताह: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हल्द्वानी, 1 जुलाई। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश श्री प्रशांत जोशी के निर्देशन में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को जिला मुख्यालय के समीप नारायण नगर (चार खेत) क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल ने किया। इस दौरान वन विभाग के सहयोग से पदम, त्रिलोच, पांगर, पुतली और बाँज सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी ललित मोहन कार्की, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पंकज प्रसाद, यशवंत कुमार तथा अंबिका ने सक्रिय सहभागिता की। इसके अलावा वन दारोगा संतोष गिरी, संतोष जोशी, हरीश चंद्र तथा वन आरक्षी राजेंद्र वर्मा, नारायण चंद्र, मनोज शाही, नंदन सिंह, धर्मेंद्र कुमार, देवेंद्र कुमार और दीप चंद्र सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *