Advertisement

ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खुलासा, पंजाब से एक आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, 15 मई। की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर चल रहे संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश करते हुए पंजाब के लुधियाना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने देहरादून निवासी एक वरिष्ठ नागरिक को निवेश में भारी मुनाफे का लालच देकर करीब 1 करोड़ 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया।
एसटीएफ के अनुसार, पीड़ित ने अप्रैल 2026 में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें व्हाट्सएप और कॉल के माध्यम से संपर्क कर खुद को का अधिकृत कर्मचारी बताया गया। इसके बाद उन्हें “L103-ABSL The Group of Wisdom” नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां लगातार ट्रेडिंग मुनाफे के स्क्रीनशॉट और फर्जी निवेश गतिविधियां दिखाई जाती थीं।
जांच में सामने आया कि साइबर ठगों ने नकली SEBI रजिस्ट्रेशन नंबर और फर्जी हाई नेटवर्थ ट्रेडिंग अकाउंट के जरिए शिकायतकर्ता का भरोसा जीता। शुरुआत में छोटे निवेश के बाद आरोपी लगातार अधिक लाभ का लालच देकर अलग-अलग खातों में रकम जमा करवाते रहे। बाद में पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसटीएफ की साइबर टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल डेटा का विश्लेषण कर आरोपी तक पहुंच बनाई। पुलिस ने लुधियाना निवासी सुखराज सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी के बैंक खाते में कुछ ही दिनों में लगभग 18 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का पता चला है। पुलिस के अनुसार, इस खाते में ठगी से संबंधित 5.60 लाख रुपये भी ट्रांसफर किए गए थे।
एसटीएफ ने कार्रवाई के दौरान पीड़ित के करीब 40 लाख रुपये होल्ड भी कराए हैं, जिन्हें वापस दिलाने की प्रक्रिया जारी है।
एसएसपी एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान निवेश योजना, व्हाट्सएप या टेलीग्राम ग्रुप और “कम समय में अधिक मुनाफा” देने वाले ऑफर से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को OTP, ATM PIN या बैंक विवरण साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या National Cyber Crime Portal पर शिकायत दर्ज कराएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *