गुजरात। भावनगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. भावनगर के तलाजा में एक बेटे ने प्रॉपर्टी के लिए अपनी बीवी के साथ मिलकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी. इसके बाद शवों को आग में जला दिया. माता-पिता की हत्या कर उन्हें जलाने के बाद आरोपियों ने सबसे कहा कि उनकी मौत आग लगने से हो गई. पुलिस ने 12 दिन बाद हत्यारे बेटे-बहू के साथ अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. किशोरभाई वैठा तलाजा में गोपाल वॉच और जय गोपाल ज्वैलर्स नाम की दुकान चलाते थे. 19 अप्रैल को उनका और उनकी पत्नी रेखाबेन के शव उनके बेडरूम में अर्धजली हुई हालत में मिले थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रामटेकरी इलाके स्थित उनके घर से दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक दंपति के परिवार के बयान के आधार पर वो घर में सोते समय आग लगने से जल गए थे. तलाजा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया और सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी स्रोतों के आधार पर जांच शुरू की. जब शवों का पोस्टमार्टम हुआ तो रिपोर्ट से पता चला कि किशोरभाई का गला घोंटा गया था. जबकि रेखाबेन की हत्या किसी और तरीके से की गई थी. पुलिस ने मृतक किशोरभाई के बहनोई और रेखाबेन के भाई राजेशभाई को बुलाया और उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जानकारी दी. इस घटना की जानकारी देते हुए राजेशभाई ने अपने भतीजे विमल और उनकी पत्नी हेतल के खिलाफ अपनी बहन और जीजा की हत्या के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने कहा कि उन्हें शुरू से ही इस घटना पर शक था. विमल अपने पिता किशोरभाई से बार-बार पैसों की मांग करता था. जैसे-जैसे विमल का कर्ज बढ़ता गया, वो घर, दुकान और मां रेखाबेन के गहने बेचकर पैसे देने की मांग करने लगा था. इस बात को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे.

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पुलिस ने बताया कि विमल और उसकी पत्नी रात करीब 10 बजे सालंगपुर से आए थे. उस समय विमल ने अपने दोस्तों से कहा था कि वो 11 बजे के बाद चाय पीने जाएगा. माता-पिता की हत्या करने के बाद, विमल रात करीब 11:30 बजे अपने दोस्तों के साथ टहलने निकल गया. रात करीब 1:30 बजे उसे फोन आया कि घर में कुछ जल रहा है. थोड़ी देर इंतजार करने और एक और फोन आने के बाद, वो अपने दोस्तों के साथ घर पहुंचा था जहां उसके माता-पिता की जली हुई लाश मिली थी. जब दमकल विभाग भी वहां पर पहुंचा तो उसने घर में जाने से मना कर दिया. अब 12 दिन बाद पुलिस ने विमल, उसकी पत्नी और हत्या में मदद करने वाले 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को हत्या करके संपत्ति हड़पने और बाद में शव जलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. उनपर बीएनएस की धारा 103(1), 238(सी) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *