Advertisement


लालकुआं में रोडवेज बस अड्डा निर्माण को मिली रफ़्तार, नगर पंचायत अध्यक्ष की पहल रंग लाई

लालकुआं। लंबे समय से प्रतीक्षित रोडवेज बस अड्डे के निर्माण की दिशा में अब ठोस कदम उठाए जाने लगे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल पर शुक्रवार को परिवहन, वन और राजस्व विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में प्रस्तावित बस अड्डा स्थल का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण दल में उत्तराखंड परिवहन निगम की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी, मंडलीय उप प्रबंधक संजय पांडे, वन क्षेत्राधिकारी टांडा रूपनारायण गौतम, डिप्टी रेंजर विशन राम, राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने प्रस्तावित स्थल पर लगभग एक हेक्टेयर वन भूमि का निरीक्षण किया और यहां बस अड्डा निर्माण के लिए कार्य योजना तैयार करने पर सहमति जताई। जल्द ही शासन को विस्तृत प्रस्ताव भेजा जाएगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि रेलवे विभाग अपनी भूमि का चिन्हीकरण कर रहा है। शेष भूमि के बाद बस अड्डे के लिए वन विभाग एक हेक्टेयर भूमि चयनित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शासन स्तर के निर्देशों के बाद लालकुआं में बस अड्डे के निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

परिवहन निगम की मंडलीय प्रबंधक पूजा जोशी ने बताया कि वन विभाग ने सकारात्मक पहल करते हुए शासन को पत्राचार भेज दिया है। उम्मीद है कि अगले छह माह के भीतर बस अड्डा निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के सभासद सुरेश शाह, भुवन पांडे, वरिष्ठ लिपिक भुवन जोशी, भाजपा मंडल महामंत्री बॉबी संभल, दीपू नयाल, हेम गुणवंत सहित कई जनप्रतिनिधि और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *