Advertisement
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

नशे के सौदागर गिरफ्तार: कपड़ों की आड़ में बेच रहा था गांजा

अल्मोड़ा-: पुलिस ने बीती रात 03 तस्करों को 14.455 किलो अवैध गांजे के साथ दबोच लिया। बरामद माल की कीमत करीब 3.61 लाख रुपये आंकी गई है।

पहली कार्रवाई में भतरौजखान पुलिस ने कपड़ों की फेरी लगाने वाले तस्कर सलीम (30) पुत्र जमील अहमद, निवासी मुरादाबाद को गिरफ्तार किया। आरोपी कपड़ों के बीच गांजा छुपाकर ले जा रहा था। उसके पास से 6.860 किलो गांजा बरामद हुआ।

वहीं दूसरी कार्रवाई में सल्ट पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान दो तस्करों—कुलदीप (32) निवासी रामनगर और दिनेश (22) निवासी जसपुर को पकड़ा। उनकी बाइक से 7.595 किलो गांजा मिला।

दोनों मामलों में पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करों का चालान कर दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *