ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

♦️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ श्री नवनीत भुल्लर को मिले सटीक इनपुट से एसटीएफ ने पंचायत चुनावों के ठीक पहले पकड़ी बड़ी शराब खेप।

♦️ पंचायत चुनाव की दृष्टिगत उत्तराखंड में हरियाणा से लाई जा रही अवैध शराब को उत्तराखंड एसटीएफ ने किया बरामद

♦️ उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा आशारोड़ी चेकिंग बैरियर पर एक कार से बरामद की गई 322 बोतल हरियाणा मार्का रॉयल स्टेज शराब।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भुल्लर द्वारा इस मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि एसटीएफ कार्यालय को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि आगामी उत्तराखंड पंचायत चुनाव में हरियाणा -पंजाब से काफी बड़ी मात्रा में अवैध शराब उत्तराखंड में लाई जा सकती है इसके दृष्टिगत STF की एक टीम को विशेष रूप से इस पर निगरानी रखने हेतु नियुक्त किया गया है जिसके फलस्वरुप आज देर रात्रि एसटीएफ की टीम द्वारा आशारोड़ी चेकिंग बैरियर,थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से थाना क्लेमटाउन पुलिस के साथ संयुक्त चेकिंग में एक कार की डिग्गी से 322 बोटल करीब 27 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग चंडीगढ़ मार्क बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसने बताया कि पकड़ी गई शराब को चंडीगढ़ से खरीद कर इसकी सप्लाई चूना भट्टा रायपुर क्षेत्र में करने जा रहा था। एसटीएफ को पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क की काफी जानकारियां मिली है जिन पर आगे कार्रवाई की जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह द्वारा आगे बताया गया कि एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा हर प्रकार के अपराधों में संलिप्त शातिर अपराधियों की गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है जिसकी तहत एसटीएफ की यह कार्यवाही कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह अभियान भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र
निवासी करोरा जनपद कैथल

बरामदगी का विवरण–
1–322 बोटल अंग्रेजी शराब रॉयल स्टेज चंडीगढ़ ब्रांड करीब 27 पेटी।
2–एक हरियाणा नम्बर की गाड़ी नंबर HR 51BB 0504 ट्रेनों कार ।

महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य एवं गिरफ्तारी में नियुक्त उत्तराखण्ड एसटीएफ की टीम एवं चौकी आशारोड़ी,थाना क्लेमेनटाउन की पुलिस टीम

  1. निरीक्षक .विपिन बहुगुणा
  2. Si. दीपक मैठाणी
  3. Si अमित कुमार
  4. Ad Si योगेंद्र सिंह
  5. HC मनमोहन कुकरेती
  6. HC महेन्द्र नेगी
  7. HC बिजेंद्र चौहान
  8. C रामचंद्र सिंह रावत
  9. C दीपक नेगी
  10. C अमीर हुसैन
  11. C मनोज कपिल
  12. C गणेश नेगी
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *