Advertisement

हरिद्वार।सिडकुल थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमे आरोपी प्रदीप पाल निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश नाम के एक सनकी प्रेमी ने सरेराह अपनी प्रेमिका की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू करते हुए परिजनों को सूचना कर दी गई है।पहली जांच में सामने आया है कि करीब 4 साल से युगल का प्रेम प्रसंग चल आ रहा था, लेकिन पिछले कुछ समय से अनबन होने के चलते दोनों में बातचीत बंद थी। दोनों के बीच अनबन की वजह किसी तीसरे के बीच में आना भी बताया जा रहा है। जिसके बाद प्रेमी ने यह खौफनाक कदम उठाया और चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है। युवती का नाम हंसिका यादव निवासी नवोदय नगर मूल निवासी सीतापुर उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है। वह पिछले कुछ साल से सिडकुल में किसी फैक्ट्री में नौकरी कर रही थी। बताया जा रहा है ।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि आरोपी की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है अभी धर पकड़ के लिए टीम गई हुई है पुलिस की लेकिन सही उम्र क्या है उसका पता नहीं

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *