Uttarakhand city news dehradun
डाकपत्थर क्षेत्र में यमुना नदी के टापू में फंसे 11 व्यक्तियों को पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू किया है नदी में जलस्तर अचानक बढ जाने के कारण नदी के बीच बने टापू में फंस गये थे लोग पुलिस द्वारा एसडीआरएफ व जल पुलिस के साथ मिलकर चलाया रेस्क्यू अभियान के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

कोतवाली विकासनगर चौकी डाकपत्थर को स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सूचना दी गई कि अशोक आश्रम डुमेट के सामने यमुना नदी में एक टापू में कुछ पुरुष तथा महिलाएं फंसे गये है, जिस पर तत्काल पुलिस बल मय आपदा उपकरण के साथ एसडीआरएफ टीम व जल पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा, जहां कुछ लोग टापू में फंसे हुए थे, जिस पर पुलिस, एस0डी0आर0एफ0 व जल पुलिस द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए टापू में फंसे 11 व्यक्तियो(07 पुरूष व 04 महिला) को सकुशल बाहर निकाला गया। रेस्क्यू किये गये व्यक्तियो द्वारा बताया गया कि वह मजदूरी का कार्य करते है तथा वह सभी सुबह नदी में गए थे, अचानक जलस्तर बढने लगा, जिस कारण वह सभी एक टापू में इकट्ठे हो गए, टापू के चारों तरफ पानी होने की वजह से बाहर नहीं आ पाए। रेस्क्यू किये गये सभी व्यक्तियों द्वारा पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा कर उत्तराखण्ड पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

*रेस्क्यू किये गये व्यक्ति की पहचान कालीचरण पुत्र ठाकुर, अजीत कुमार पुत्र सतवीर,बिट्टू पुत्र ठाकुर, विक्की पुत्र भोपाल सिंह ,अशोक पुत्र राजा, सूर्य पुत्र गामू सिंह,जगबीर पुत्र कलवा
8- हेमलता पत्नी अजीत, नीरज पत्नी बिट्टू,चंद्रावती पत्नी जगबीर,कल्पना पत्नी कालीचरण निवासी डुमेट कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून के रूप में हुई है । देहरादून न्यूज़

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *