बीटेक-एमसीए कर चुके तीन युवकों ने रोमांच के लिए लूटी बाइक, गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

नई दिल्ली। बीसीए, एमसीए और बीटेक की पढ़ाई कर चुके युवकों ने शराब के नशे में रोमांच के लिए सुरक्षा गार्ड से बाइक लूट ली। खुद को पुलिस अधिकारी बताकर आरोपियों ने आईजीआई एयरपोर्ट के पास वारदात की। नशा उतरने पर तीनों डर गए और लूटी गई बाइक को एक जगह पार्क कर भाग गए। शिकायत मिलने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर लूटी गई और वारदात में इस्तेमाल दोनों बाइक बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पालम गांव निवासी गर्वित शर्मा उर्फ सनी, दशरथपुरी निवासी प्रशांत कुमार और किशनगढ़ गांव निवासी अनिकेत के रूप में हुई है। आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी ने बताया, 26 जून की शाम 7-27 बजे आईजीआई थाना पुलिस को लूटपाट की शिकायत मिली। शिकायतकर्ता एटा यूपी निवासी अमरपाल सिंह ने बताया कि वह एरोसिटी में जीएमआर में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह अपनी बाइक से काम पर जा रहे थे। महिपालपुर अंडरपास के पास तीन युवकों ने रोका। तीनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनपर लापरवाही से बाइक चलाने का आरोप लगाया। एक ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली और पुलिस स्टेशन चलने को कहा। सादी वर्दी में होने की वजह से पीड़ित ने उनसे पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा, तो एक ने गाली गलौज की और दूसरे ने थप्पड़ मार दिया। तीसरा उनकी बाइक लेकर भाग गया। बाकी दोनों अपनी बाइक पर बैठक र चले गए।

करीब तीन सौ सीसीटीवी कैमरे की जांच के बाद बदमाशों के इस्तेमाल की गई बाइक का नंबर मिला। जांच में पता चला कि बाइक पूर्वी दिल्ली के शकरपुर निवासी सिद्धार्थ के नाम पर पंजीकृत है। पूछताछ में सिद्धार्थ ने बताया कि उसने एक साल पहले पालम गांव निवासी परिचित गर्वित शर्मा को बाइक दी थी। पुलिस की एक टीम ने दबिश देकर गर्वित को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो साथियों को उनके ठिकानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक को जनक सिनेमा से बरामद कर लिया। पूछताछ में गर्वित ने बताया कि उनलोगों ने शराब के नशे में मौज मस्ती के लिए वारदात को अंजाम दिया। उसने बताया कि 26 जून को प्रशांत का फोन उसके पास आया। उसने किशनगढ़ निवासी दोस्त अनिकेत के साथ मौज मस्ती करने की बात कही। उसके बाद वह प्रशांत के साथ बाइक पर किशनगढ़ गए। वहां वह अनिकेत से मिले। तीनों ने शराब पीने का फैसला किया। पास की दुकान से शराब लेने के बाद तीनों एक पार्क में शराब पी। फिर तीनों ने पुलिस अधिकारी बनकर बाइक लूटने की साजिश रची।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *