Advertisement

Samachar Saransh team network Lal Kuan-: किराना व्यवसाई हरीश मदान का हृदय गति रुकने से निधन हो गया वह 62 वर्ष थे , उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में जहां शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां मुख्य बाजार वार्ड नंबर 6 निवासी हरीश मदान प्रातः अपने घर की छत में पौधों में पानी डाल रहे थे, इसी दौरान उन्हें घुटन सी महसूस हुई, छत से नीचे उतरकर उन्होंने अपनी पत्नी को उक्त जानकारी दी, तथा पड़ोस में ही रहने वाले अपने भाई डिंपल मदान एवं उनके परिजनों को हार्ड पेन की सूचना भिजवाई, जहां उनके परिवार में ही एमबीबीएस बेटी आजकल घर आई हुई है, ने तुरंत ही हरीश मदान को देखा और उन्हें हार्ड की दिक्कत बताते हुए सीपीआर दी, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

इस बीच उन्हें 108 वाहन से एसटीएच चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, यह खबर सुनते ही जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, हरीश मदान का बेटा इंग्लैंड में है, जिसे उक्त दुखद सूचना दे दी गई है, कल गुरुवार को प्रातः 11 बजे हरीश मदान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वह अपने पीछे पत्नी एवं बेटा बेटी को छोड़ गए हैं, घटना के समय उनकी बेटी भी घर आई हुई थी, मां और बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *