Advertisement

बरेली-:थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने मामूली विवाद के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार – कर जेल भेज दिया है। 14 जून की रात ग्राम दलीपुर निवासी मुकेश कुमार ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, कि उसके ही गांव के कुंवरसेन उर्फ रिषिया, पुत्र भीकम सिंह ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही भमोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर – पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही, सीओ आँवला और फील्ड यूनिट बरेली की टीम ने घटना स्थल का – निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने मृतका के रिश्तेदार मुकेश कुमार की तहरीर पर धारा 103 (1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया। 14 जून को गांव में शराब पीने के बाद दोनों के बीच झगड़ा हो

गया। उसने पत्नी के “चरित्र पर शक” जताते हुए यह भी कहा कि उसका आचरण उसे पसंद नहीं था। गुस्से में आकर उसने घर में रखे चाकू, बेल्ट, आलू छीलने वाले औज़ार और अन्य सामान से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी। चाकूआलू छीलने वाला औजार ब्लेड रहित रेजर एक ब्रशएक काली बेल्टअन्य घरेलू सामान आगे की कार्रवाई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि केस को मजबूत बनाने के लिए सभी साक्ष्य एकत्र किए जा चुके हैं, और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *