ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

बरेली -:पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर फिट इंडिया अभियान को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के दिशा-निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ, इज्जतनगर एवं सांई, बरेली के तत्वावधान में 08 जून, 2025 को रेलवे स्टेडियम, रोड संख्या 4, इज्जतरनगर में साइक्लोथॉन का आयोजन कर “संडेज ऑन साइकिल” का संदेश दिया गया। इस साइक्लोथॉन में लगभग 04 किमी. की दूरी तय की गई, जो रेलवे स्टेडियम से प्रारम्भ होकर वर्कशाप गेट, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आफिस कालोनी, मंडल रेलवे चिकित्सालय, आई.वी.आर.आई. रोड से नैनीताल हाईवे के रास्ते स्टेडियम पहुँच कर समाप्त हुई। इस साइक्लोथॉन में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. यू.एस. नाग, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रत्नेश कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इजींनियर (ईएनएचएम) श्री शुभम कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टी.आर.डी.) श्री राजकुमार सहित सभी शाखा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ कर प्रतिभाग किया।

साइक्लोथॉन के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. यू.एस. नाग ने कहा कि हम सभी को साइकिल का उपयोग करना चाहिए। इससे जहॉ हमारा स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है, वही इंधन की भी बचत होती है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और विदेशी मुद्रा की भी बचत होती है। उन्होंने कहा कि सायकिल चलाने से हमारी मांसपेशियों को मजबूती मिलती है तथा यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है।

कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री रत्नेश कुमार सिंह, द्वारा किया।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *