शातिर लुटेरी दुल्हन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

शादी के झांसा देकर लोगों से करती थी ठगी और ब्लैकमेलिंग, नगदी हुई बरामद

उधमसिंहनगर। शादी का झांसा देकर लाखो की ठगी व ब्लैकमेलिंग करने वाली एक शातिर दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से ब्लैकमेलिंग कर ली गयी 50 हजार की नगदी भी बरामद हुई है। गिरफ्तार महिला की पहचान हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर के रूप में हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते रोज कोतवाली रूद्रपुर में दीपक कक्कड़ पुत्र स्व. ओम प्रकाश कक्कड़ निवासी बसुंधरा फेस 1, भूरारानी रोड, रुद्रपुर द्वारा तहरीर देकर बताया गया था कि एक महिला, जिसने अपना नाम अंकिता शर्मा बताया और खुद को हाईकोर्ट का एडवोकेट बताया, ने व्हाट्सएप पर बातचीत के जरिए उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और धोखाधड़ी से उससे पांच लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद, महिला ने विवाह का नाटक कर दीपक के घर पर रहना शुरू कर दिया। इस दौरान अंकिता शर्मा उर्फ हीना रावत ने दीपक कक्कड़ को तरह-तरह से प्रताड़ति करना शुरू कर दिया और उससे 30 लाख रुपये की मांग करने लगी। पैसे न देने पर वह दीपक का मर्डर करने या स्वयं आत्महत्या कर उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। बताया कि शक होने पर जब उसने महिला के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि उसका सही नाम हीना रावत पुत्री बलवंत सिंह निवासी खरमासा कुंडेश्वरी, थाना काशीपुर है। वह पहले से शादीशुदा है और लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर बलात्कार आदि का झूठा आरोप लगाकर ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठने का काम करती है। मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस ने बीती रात उदय होटल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी महिला के पास से दीपक से लिए गये फिरौती के 50 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया
कि उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वह इन मुकदमों से बचने के लिए विदेश भागना चाहती थी। उसको विदेश भागने के लिए 30 लाख रुपये की जरूरत थी, इसीलिए उसने दीपक को अपने झूठे प्रेमजाल में फंसाया व तरह-तरह से प्रताड़ति करना शुरू कर दिया। बताया कि कभी वह बिजनेसमैन बनकर तो कभी रजनीगंधा ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर बनकर तो कभी कॉन्ट्रैक्टर बनकर लोगों को लूटा करती थी। बताया कि वह मैट्रिमोनियल साइटों पर खुद को अविवाहित और योग्य दुल्हन के रूप में पेश करती थी। वह लोगों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करती थी और फिर उन्हें बलात्कार के झूठे मुकदमे में फंसाकर मोटी रकम ऐंठती थी।

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *