Advertisement

समाचार सारांश टीम नेटवर्क
आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव विशेष ट्रेन- “7 ज्योतिर्लिंग यात्रा” का संचालन
: इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड दूरिज्म कार्पोरेशन लि0 (आईआरसीटीसी) द्वारा भारत गौरव विशेष टेªन-7 ज्योतिर्लिंग यात्रा” का संचालन दिनांक 30 जून से 11 जुलाई, 2025 तक किया जा रहा है। जो 11 रात्री एवं 12 दिन का पैकेज हैं।
इसके अन्तर्गत उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात में द्वारिकाधीश, भेटद्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सिग्नेचर ब्रिज, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, नासिक में त्रियंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद में घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं स्थानीय मंदिर के दर्शन हेतु यात्रा कराई जायेगी।
इस ट्रेन में चढ़ने/उतरने की सुविधा गोरखपुर जं., मनकापुर जं., अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, ओरई, झांसी तथा ललितपुर में उपलब्ध है।
यात्रा के कंम्फर्ट श्रेणी के पैकेज में डीलक्स होटलों के एसी कमरे (शेयरिंग/नान शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) रात्रि का विश्राम/वाश एंड चेंज, नाश्ता एवं दोपहर का रात्रि का शाकाहारी भोजन, एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है। इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0-53260/-प्रति व्यक्ति है।
इस यात्रा के स्टैंडर्ड श्रेणी के पैकेज में बजट होटलों के एसी कमरे (शेयरिंग/नान शेयरिंग-पैकेज के अनुसार) रात्रि का विश्राम, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है। वाश एंड चेंज की व्यवस्था नॉन एसी बजट होटलों में होगी। इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0-40000/-प्रति व्यक्ति है।
इस यात्रा के स्लीपर श्रेणी के पैकेज में नॉन एसी बजट होटलों मंे रात्रि का विश्राम/वाश एंड चेंज, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है। इस पैकेज में एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0-23500/-प्रति व्यक्ति है।
इस यात्रा हेतु लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न बैंको द्वारा मात्र रू.-826/-प्रतिमाह इ.एम.आई. भुगतान की सुविधा की व्यवस्था भी की गई है, ताकि निम्न आय वर्ग तथा अन्य वर्ग के लोग भी इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठा सकें।
इस पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ पहले पाओ‘ के आधार पर की जायेगी। इसमें एल.टी.सी. की सुविधा उपलब्ध है।
उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए नीचे दिये गये मोबाइल नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
गोरखपुर-9236391914, 9140652352, 9305110962, लखनऊ-9236391908, 9236391909, 9236391911, प्रयागराज-9236391925, 8303555714, कानपुर-8287930926, 8595924292, 9415042930, झांसी-8595924272, 8595924294.

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *