लखनऊ में 3 साल की दिव्यांग बच्ची से रेप:मां-बाप के साथ सो रही थी, आरोपी मुंह दबाकर उठा ले गया

ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

पुलिस घटना से जुड़े लोगों के विषय में जानकारी कर रही है।
लखनऊ के आलमबाग इलाके में तीन साल की दिव्यांग बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची अपने मां-बाप के साथ आलमबाग में मेट्रो पुल के नीचे सो रही थी। कोई अज्ञात व्यक्ति उसका मुंह दबाकर अपने साथ ले गया। उसके साथ रेप करके फरार हो गया। वूमेन पावर लाइन की टीम बच्ची को नाजुक हालत में लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंची है। उसकी स्थिति गंभीर होने पर पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची का प्राइवेट पार्ट फट गया है। गंभीर हालत में उसका इलाज चल रहा है।

घटना 4 और 5 जून की मध्य रात की है। पीड़ित परिवार उन्नाव का रहने वाला है। यहां कबाड़ बीनता है। पुलिस ने बताया कि रात में बच्ची मेट्रो स्टेशन के नीचे मां के साथ सो रही थी। थोड़ी दूरी पर पिता सोया था। रात करीब 2 बजे एक व्यक्ति ने उन्हें जगाकर बताया कि खून से लथपथ बच्ची थोड़ी दूर पर पड़ी है। मां-बाप मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।

बताया जा रहा है कि मासूम दिव्यांग है और आलमबाग मेट्रो स्टेशन के पास उससे दरिंदगी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन कर रही है।

डीसीपी मध्य आशीष कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक घटना के खुलासे के लिए 5 टीमें गठित की गई है। वारदात को अंजाम देने वाले की तलाश की जा रही है

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *