ADVERTISEMENT

Promote Your Business Here

महिला तथा बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील दून पुलिस

नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने लखनऊ से किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से नाबालिग को किया बरामद

थाना बसंत विहार

बसन्त विहार क्षेत्रान्तर्गत निवासी  एक व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिक पुत्री को  लक्ष्मण कुमार नामक व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र थाना बसंत विहार में दिया गया।

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बसंत विहार द्वारा धारा 137(2) बीएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाबालिग के अपहरण की घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया एवं सुरागरसि पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी बालिका की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप मुखबिर की सूचना पर अपहर्ता नाबालिक लड़की को अभियुक्त लक्ष्मण कुमार के साथ रेलवे स्टेशन लखनऊ से बरामद किया गया ।अभियुक्त लक्ष्मण कुमार को अंतर्गत धारा 137(2)/ 64(1)/87 बी एन एस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया ।
नाम पता अभियुक्त
लक्ष्मण कुमार पुत्र रामवृक्ष साहनी निवासी ग्राम व पोस्ट कटरा मुजफ्फरपुर बिहार हाल पता गांधीग्राम कांवली थाना बसंत विहार देहरादून उम्र 21 वर्ष

पुलिस टीम :

(1) Addsi विनय भट्ट
(2) LHC आरती बिष्ट

ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *