Advertisement

धमकी, मोहब्बत और दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज-: रुद्रपुर
हरियाणा के एक न युवक ने युवती को धमकी देते न हुए झूठी मोहब्बत का इजहार न किया और फिर जबरन दुष्कर्म न किया। जब युवक को पॉक्सो । की कार्रवाई का डर सताने लगा र्न तो उसने युवती से शादी की और फिर मानसिक और शारीरिक र यातनाएं भी देनी शुरू कर दीं। । युवती ने युवक सहित परिवार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

कोतवाली इलाके के गांव भूरारानी की रहने वाली एक न युवती ने तहरीर देते हुए बताया ह कि सितंबर 2022 में इंस्टाग्राम पर वीपीओ तालाब झज्जर हरियाणा ने निवासी पुनीत कुमार की फ्रेंड करिक्वेस्ट आई थी। जब दोस्ती को ठुकरा दिया तो युवक ने मैसेज में संदेश प्रसारित किया और फरवरी 2024 को वैलेंटाइन डे पर रुद्रपुर । आकर मिलने का दबाव बनाया। आरोप था कि पुनीत उसे कार में बैठाकर संजय वन की तरफ ले गया और अश्लील हरकत करने न लगा। शोर मचाने पर वह उसे
छोड़कर फरार हो गया।

आरोप यह भी है कि 20 अप्रैल 2024 को आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल कर रात को हल्द्वानी स्थित अज्ञात स्थान पर ले गया और जबरन कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद जंगल इलाके में छोड़कर फरार हो गया। जब उसने दुष्कर्म की शिकायत करने की बात कही तो पुनीत ने दुष्कर्म की कार्रवाई से भयभीत होकर 19 मई 2024 को शादी कर अपने घर ले गया। शादी में भी साजिश होने का पता तब चला जब पुनीत, पिता विजेंद्र, माता ऋऋतु, मामा जगत सिंह, मामी सुमन पांच लाख रुपये और आई 20 कार की डिमांड करने लगे। जब इंकार किया तो शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने लगे और बेटे की दूसरी शादी करने की धमकी दी। 12 सितंबर 2024 को वह गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगे और हाथापाई कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन पति व ससुराली नहीं माने। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *