Advertisement

बदायूं, बेटी की डोली उठने से पहले घर से बेटी की अर्थी उठी यूपी के बदायूं में सोमवार को एक ऐसी दुखभरी घटना हुई जिससे हर किसी को झंकझोर दिया। जानकारी के अनुसार बदायूं में एक 22 वर्षीय दुल्हन की शादी से एक दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई। मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव की है।

परिवार के अनुसार, दीक्षा नाम की महिला रविवार रात हल्दी समारोह के दौरान अपनी बहनों और रिश्तेदारों के साथ डांस कर रही थी, तभी अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी। उसके परिवार ने बताया कि वह बाथरूम गयी थीं, जहां कथित तौर पर वह बेहोश हो गयीं और हार्ट अटैक से उनकी मृत्यु हो गयी। लड़की के पिता दिनेश पाल सिंह ने बताया कि जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आई तो परिवार के सदस्यों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तब उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि वह बेहोश पड़ी थी। उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, दीक्षा की शादी सोमवार को मुरादाबाद जिले के शिवपुरी गांव निवासी सौरभ से तय हुई थी, जो स्थानीय फैक्ट्री में काम करता है। दूल्हे की बारात उसी दिन मुरादाबाद से आनी थी। शादी की तैयारियां कई दिनों से चल रही थीं और घर पर कई रिश्तेदार भी जमा थे। इस्लामनगर के स्टेशन हाउस ऑफिसर विशाल प्रताप सिंह ने कहा कि परिवार ने शिकायत दर्ज करने और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *