काशीपुर – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी, राजस्व विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग के सयुंक्त निरीक्षण अभियान मे महुआखेड़ा मे राशन कार्ड का घर-घर जाकर सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमे कुल 163 राशन कार्ड का सत्यापन किया गया। जिसमे से 3 अंत्योदय व 12 बीपीएल राशन कार्ड गलत पाए जाने पर उक्त कार्ड धारकों का राशन कार्ड निरस्त किये जाने की कार्यवाही की गयी।
अभियान में उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, राजस्व उप निरीक्षक दौलत सिंह, क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष भट्ट मौजूद थे।
ADVERTISEMENT
Promote Your Business Here
ADVERTISEMENT SPACE AVAILABLE
