Advertisement

*जनपद उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम में घायल साधु का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

शुक्रवार को रूस की तीन महिलाओं व एक साधु द्वारा SDRF टीम को सूचना दी गई कि गंगोत्री धाम से लगभग डेढ़ किलोमीटर ऊपर, भागीरथी नदी के दाहिनी ओर एक साधु के पांव में लकड़ी की बल्ली गिरने से पांव फ्रैक्चर हो गया है। जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ टीम पोस्ट गंगोत्री से उप निरीक्षक आशुतोष चौहान के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते घायल साधु (व्लादिमीर उर्फ लंबोदर बाबा उम्र 50 वर्ष विश्वेश्वर गुफा, गंगोत्री धाम) को सकुशल रेस्क्यू कर विवेकानंद अस्पताल गंगोत्री पहुंचाया गया। वहां उपस्थित लोगों द्वारा SDRF टीम की सराहना की गई।

Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *