Advertisement

जनपद नैनीताल- पंघोट के पास खाई में बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने बरामद किया शव।

आज दिनांक 01 मई 2025 को प्रातः लगभग 07:35 बजे SDRF कंट्रोल रूम को एक व्यक्ति द्वारा फ़ोन के माध्यम से सूचित किया गया कि नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत पंघोट के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए SDRF पोस्ट नैनीताल से उप निरीक्षक श्री मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम घटनास्थल हेतु समय 07:38 बजे रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम द्वारा सूचित किया गया कि टीम घटनास्थल पर प्रातः 08:40 बजे पहुंची। घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें एक युवक सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

SDRF टीम द्वारा कड़ी मशक्कत करते हुए रोप स्ट्रेचर की सहायता से उक्त युवक (रोहन बोहरा S/O गोविन्द सिंह बोहरा, निवासी बजुन) के शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *