Advertisement

हल्द्वानी 30 अप्रैल

 जमरानी बांध परियोजना के अन्तर्गत राजस्व गांव पनिया मेहता के तोक खतीखान में जहां सात मकान स्थित हैं, जिनमें से कुछ मकानों में दरार आने की सूचना पर जिलाधिकारी वंदना ने तत्काल संज्ञान लेते हुये बुधवार को उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक की अगुवाई में एक टीम गठित कर जाँच के निर्देश दिए गए।
 टीम द्वारा बुधवार को खतीखान तोक के इन मकानों का निरीक्षण किया गया। मौके पर कुछ मकानों में दरार पाई गई, इस दौरान भू-वैज्ञानिक द्वारा गहनता से मकानों का निरिक्षण करते हुए अपनी राय देते हुए कहा कि मकानों में आई दरारों के मापन हेतु शीघ्र ही भूकम्प मापी सयन्त्र (सिस्मोग्राफ) लगाना होगा, इस सम्बन्ध में समिति द्वारा तत्काल उक्त सयंत्र लगाए जाने का निर्णय लिया गया जो शुक्रवार तक स्थापित कर दिया जायेगा। उक्त सयंत्र स्थापित होने तक क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ब्लास्टिंग पर रोक लगाई गई है।  इस सम्बन्ध में परियोजना  प्रबन्धक जमरानी बांध को निर्देश दिये हैं कि सिस्मोग्राफ स्थापित होेने तक क्षेत्र में ब्लास्टिंग न की जाए। इस दौरान गांव में टीम द्वारा सुरक्षा दीवार का भी निर्माण करने के की बात करते हुए परियोजना प्रबन्धक को निर्देश दिये। 
   निरीक्षण के दौरान भू वैज्ञानिक कामिनी बिष्ट, जमरानी बांध परियोजना प्रबंधक हिमांशु पंत सहित विभागीय अधिकारी आदि मौजूद थे।
Advertisemesnt

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *