Advertisement

Uttarakhand city news Haldwani-:उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं लगातार हो रही सड़क दुर्घटना से सड़क खून से लाल होती जा रही हैं रविवार को भी व्यस्ततम रामपुर रोड पर महज 24 घंटों के भीतर दो बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है जिससे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। रविवार सुबह एक भीषण टक्कर में एक युवती की जान चली गई, जबकि एक अन्य घायल है। इससे पहले शनिवार देर शाम भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला था।

रविवार सुबह करीब 9:45 बजे बिहारी पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस (UK 07 PA 5115) और स्कूटी (UK 04T 3323) के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। स्कूटी पर सवार भावना जोशी, निवासी मानपुर पश्चिम और आंचल सिंह, निवासी देवलचौड़ खाम, गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान भावना जोशी ने दम तोड़ दिया। आंचल सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने रोडवेज बस और स्कूटी को कब्जे में लेकर चौकी में सुरक्षित रख लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश यादव ने घटना की पुष्टि की है।

इसी से कुछ घंटे पहले, शनिवार देर शाम रामपुर रोड पर देवलचौड़ से पंचायतघर की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा को तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी थी। हादसे में सोनिया त्यागी, आशु त्यागी और एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ओवरटेक करते समय कार चालक ने नियंत्रण खो दिया और ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से हटाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
लगातार हो रहे हादसों ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *