Advertisement
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality

रूड़की, । हज यात्रा के लिए उत्तराखंड की पहली फ्लाइट दिल्ली एम्बार्केशन प्वाइंट से आज 30 अप्रैल से शुरू होगी। पहले दिन एक फ्लाइट से दो यात्री मदीना के लिए रवाना होंगे। ये सिलसिला 30 मई तक चलेगा। राज्य के 916 यात्री अलग-अलग फ्लाइट से हज के लिए रवाना होंगे।

उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि प्रदेश के हज यात्रियों की फ्लाइट तिथियां निर्धारित हो गई हैं। आज 30 अप्रैल एवं दो मई को दो-दो और नौ मई को सात यात्री दिल्ली एम्बार्केशन प्वाइंट से मदीना के लिए रवाना होंगे। इन फ्लाइट का समय रात 8:05 बजे रहेगा। इसी तरह 11 मई की पहली फ्लाइट से 10 एवं दूसरी से एक यात्री हज के लिए जाएगा।

पहली फ्लाइट का समय सुबह 11:25 बजे और दूसरी का समय रात्रि 7:55 पर दिल्ली एम्बार्केशन प्वाइंट से मदीना का रहेगा। 14 मई की रात 07:35 बजे नौ यात्री लखनऊ एम्बार्केशन प्वाइंट से मदीना रवाना होंगे। 16 मई को पहली फ्लाइट से 377 और दूसरी फ्लाइट से 397 यात्री रवाना होंगे। इसमें पहली फ्लाइट का समय सुबह 11:25 बजे एवं दूसरी का रात 8:05 बजे रहेगा। अगले दिन 17 मई को 107 यात्री शाम छह बजे वाली पहली फ्लाइट से सऊदी अरब के जेद्दा के लिए रवाना होंगे। शेष तीन यात्री 30 मई की अंतिम फ्लाइट से रवाना होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *